बिहार महिला क्रिकेट टीम में छह खिलाड़ियों का चयन

आज के समय में महिला हर क्षेत्र में अपना नाम रौशन कर रही है. बेहतर प्रदर्शन कर रही किशनगंज की छह प्रतिभाशाली बेटियों का चयन आगामी टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार महिला क्रिकेट टीम में हुआ है.
किशनगंज की छह प्रतिभाशाली बेटियों का चयन आगामी टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार महिला क्रिकेट टीम में हुआ है. चार खिलाड़ियों तानिया, श्रुति, मुस्कान और लक्खी कुमारी ने अपनी जगह पक्की की है. वहीं अंडर-15 वर्ग में सिया चौहान और साक्षी साहा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर चयन समिति को प्रभावित किया.
किशनगंज के प्रतिनिध के अनुसार
सीमांचल के खेल इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है. क्रिकेट के मैदान पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही किशनगंज की छह प्रतिभाशाली बेटियों का चयन आगामी टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार महिला क्रिकेट टीम में हुआ है. जिले की इन खिलाड़ियों के चयन से पूरे किशनगंज में उत्साह और गर्व का माहौल है.
बिहार महिला क्रिकेट टीम के अंडर-19 वर्ग में किशनगंज की चार खिलाड़ियों तानिया, श्रुति, मुस्कान और लक्खी कुमारी ने अपनी जगह पक्की की है. वहीं अंडर-15 वर्ग में सिया चौहान और साक्षी साहा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर चयन समिति को प्रभावित किया.संघ की अध्यक्षा संगीता जैन और उपाध्यक्ष मोताहेरा जबी द्वारा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रशिक्षण शिविरों, अभ्यास सत्रों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव तबरेज आलम सहित अन्य पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि सही समर्थन और आत्मविश्वास के साथ वे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










