सीएम स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए पुरैनी मवि का चयन

Updated:
विज्ञापन
सीएम स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए पुरैनी मवि का चयन

मयूरहंड. राज्य सरकार ने स्वच्छ, हरित, विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय (एमएसवीपी) पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर 119 विद्यालयों का चयन किया है. जिसमें चतरा जिले के पुरैनी

विज्ञापन

मयूरहंड. राज्य सरकार ने स्वच्छ, हरित, विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय (एमएसवीपी) पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर 119 विद्यालयों का चयन किया है. जिसमें चतरा जिले के पुरैनी गांव में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का नाम भी शामिल है. विद्यालय का चयन उत्कृष्ट स्वछता, जल संसाधन एवं पर्यावरण अनुकूल को लेकर किया गया है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने पत्र जारी किया है. यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि राज्य एसएचवीआर के अंतर्गत चयनित विद्यालयों की सूची राज्य द्वारा भारत सरकार को प्रेषित कर दी गयी है. फरवरी माह के अंदर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालयों का चयन भी किया जायेगा. एसएचवीआर व एमएसवीपी के विद्यालय का चयन होने पर विद्यालय के शिक्षकों समेत विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल है. हर्ष व्यक्त करने वाले शिक्षकों में रामजीवन कुमार, विजय कुमार ठाकुर, संगीता कुमारी, रिंकू कुमारी, रमेश प्रसाद यादव समेत पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू शामिल हैं.

विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola