शिक्षा के साथ अनुशासन और जीवन मूल्यों को अपनाएं

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
शिक्षा के साथ अनुशासन और जीवन मूल्यों को अपनाएं

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को मानविकी संकाय की नयी छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनामांकित छात्राओं

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को मानविकी संकाय की नयी छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनामांकित छात्राओं को कॉलेज के शैक्षणिक और सांस्कृतिक माहौल से परिचित कराना था. कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, यह सिर्फ शिक्षा की यात्रा नहीं है, बल्कि जीवन मूल्यों, अनुशासन और आत्मबोध की भी यात्रा है. इस दौरान, मानविकी संकाय के सभी शिक्षकों ने अपना और अपने विषय का परिचय दिया. छात्राओं ने भी शिक्षकों से कई प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर संकाय सदस्यों ने दिए. कार्यक्रम में कॉलेज की एनएसएस, एनसीसी, खेलकूद और सांस्कृतिक समिति के प्रमुखों ने भी छात्राओं को अपनी गतिविधियों के बारे में बताया. इस मौके पर डॉ. रामेश्वर राय, डॉ. रेणुबाला, डॉ. अशोक निगम, डॉ. नूपुर वर्मा, डॉ. चेतना वर्मा, डॉ. हेमा कुमारी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. अभय कुमार, डॉ. निशात फातिमा, डॉ. कंचन, डॉ. दिव्या, डॉ. रूपम, डॉ. अनुपम, डॉ. अनिमा, डॉ. प्रज्ञा सुरभि समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे. दीपक – 9

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola