सेवा नियमित करने की मांग पर अड़े कॉलेजकर्मी
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

दीपक- 29बोले- नहीं मानी बात तो करेंगे आंदोलनवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू के 42 अंगीभूत महाविद्यालयों के दैनिक वेतन भोगी व संविदा कर्मचारियों ने महेश प्रसाद सिन्हा साइंस कॉलेज
विज्ञापन
दीपक- 29
बोले- नहीं मानी बात तो करेंगे आंदोलन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
बीआरएबीयू के 42 अंगीभूत महाविद्यालयों के दैनिक वेतन भोगी व संविदा कर्मचारियों ने महेश प्रसाद सिन्हा साइंस कॉलेज में बैठक की. उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी. कर्मचारियों ने सेवा को जल्द से जल्द नियमित करने की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक की अध्यक्षता अमूल कुमार ने की. इसमें हाजीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज व बगहा सहित कई जिलों से सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए. सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि वर्षों से स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध काम कर रहे उनकी सेवा का सामंजन (नियमितीकरण) जल्द किया जाये. बैठक में राहुल, राजेश, रूपेश, प्रशांत, सौम्य, अजीत भारती, विक्रम, जय कुमार सहित कई उपस्थित थे.ये हें प्रमुख मांग
वेतन विसंगति:
कर्मचारियों ने कहा कि विवि में काम कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की तरह ही उन्हें भी निर्धारित पारिश्रमिक दिया जायेउत्पीड़न पर रोक:
कई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य उन्हें बेवजह आरोप लगाकर प्रताड़ित करते हैं, जिस पर तुरंत रोक लगनी चाहिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










