Dhanbad News: साथी फाउंडेशन 11 जोड़ों का करायेगा सामूहिक विवाह

Updated:
विज्ञापन

निःशुल्क सामूहिक विवाह को लेकर इच्छुक जोड़े 30 मार्च तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन.

विज्ञापन

साथी फाउंडेशन धनबाद के ””सर्व समभाव”” कार्यक्रम के तहत आगामी 30 अप्रैल को पांडरकनाली पंचायत सचिवालय मैदान में 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह कराया जायेगा. रविवार को पांडरकनाली पंचायत भवन में फाउंडेशन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गयी. संस्था के को-ऑर्डिनेटर राजन अहमद ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह दूसरा सामूहिक विवाह समारोह होगा. इच्छुक जोड़े 30 मार्च तक पुटकी मछली गली में फाउंडेशन के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. गत वर्ष 15 अप्रैल को निचितपुर में पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया था. इस बार अब तक दो हिंदू व तीन मुस्लिम जोड़ों ने सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराया है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सामूहिक विवाह करने वाले हर जोड़े को संस्था की ओर से घरेलू उपयोग की 61 प्रकार की सामग्री उपहार स्वरूप दी जायेगी. प्रेस कांफ्रेंस में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश चौहान, मो. मुस्तफा अंसारी, कैश आलम, सरवर आजम, धर्मेंद्र साव, अमित गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, मो इरफान, साहिल अंसारी, शोएब शेख, जुनैद खान, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola