sasaram News : सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डीएम व डीटोओ हुए सम्मानित

सासाराम ऑफिस. सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीएम उदिता सिंह व डीटोओ रामबाबू को परिवहन विभाग ने अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
सासाराम ऑफिस. सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीएम उदिता सिंह व डीटोओ रामबाबू को परिवहन विभाग ने अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. मंगलवार को डीटीओ ने सचिव परिवहन विभाग-सह-सदस्य सचिव बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् पटना से प्राप्त अवार्ड व प्रशस्ति पत्र डीएम को देकर विभाग की ओर से सम्मानित किया. सम्मान प्राप्त करते हुए डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह 2025 का आयोजन परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के मौजूदगी में बेहतर प्रदर्शन के साथ किया गया है. इनकी मौजूदगी में जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर बेहतर कार्य करने पर यह सफलता हाथ लगी है. जहां सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलास्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों का आयोजन किया गया. वहीं, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् व इसके अधीन गठित समितियां, विभाग, प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं व उनके फलस्वरूप मृतकों की संख्या को न्यून करने का प्रयास सराहनीय है. उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों को अनुपालन करने की अपील की. वहीं, डीएम को सम्मान देते हुए डीटीओ ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में बेहतर प्रदर्शन हुआ, जिसके कारण जिला राज्य में अव्वल रहा है और सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसको लेकर परिवहन विभाग ने जिलाधिकारी को सम्मानित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




