sasaram News : सामाजिक समीकरण के लिए जदयू बनायेगी 10 सदस्यीय कमेटी

Updated at : 04 Mar 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
sasaram News : सामाजिक समीकरण के लिए जदयू बनायेगी 10 सदस्यीय कमेटी

सासाराम सदर. शहर के प्रभाकर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की. इसमें

विज्ञापन

सासाराम सदर. शहर के प्रभाकर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास जिला प्रभारी अशोक प्रजापति भी मौजूद रहे. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए 10 सदस्यों की कमेटी बनायी जायेगी. इस कमेटी के गठन में पार्टी के हर सदस्य चाहे वह जिला कमेटी के सदस्य हो, चाहे वह प्रदेश कमेटी के सदस्य या प्रकोष्ठों के पदाधिकारी या सदस्य हो अपना सहयोग देंगे. अगर हम सभी को बिहार का विकास चाहिए, बिहार को एक मजबूत नेतृत्व देना है तो, पुनः प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में सौंपना होगा. हम सभी को मिलकर एक मजबूत और सशक्त बूथ कमेटी बनाना होगा. बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के नीव होते हैं. अगर नींव मजबूत होगी, तो पार्टी जिला स्तर, प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी. बैठक में अमरेश चौधरी, धनजी चौधरी, अलख निरंजन श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, वीरेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, संभा चंद्र चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, राजेश सोनकर, नीलम पटेल, गुड्डू पटेल, प्रमोद पटेल, मीनू सिंह, भूपेंद्र खरवार, परशुराम सिंह, सूरज पासी, नईमुद्दीन इदरीसी, रूना देवी, विजय चौधरी, अजय महतो, डॉ प्रमोद कुमार, धीरज मिश्रा, अरुण राम, विपिन बिहारी सिंह, सुरेश चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola