भाजपा नेत्री सरिता राय को मिला प्रदेश महिला मोर्चा में दायित्व

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल और प्रदेश संगठन मंत्री भीकू भाई दलसनिया के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सरिता राय को बिहार प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य एवं कटिहार जिला के क्षेत्रीय प्रभारी का दायित्व प्रदान किया है.यह दायित्व मिलने पर सरिता राय ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया किजिला से प्रदेश तक की राजनीति में सहभागिता निर्धारित करने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करती हूं . इसे लेकर नगर मंडल मध्य भाग के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार चौरसिया , श्रवण मंडल , भाजपा महिला मोर्चा की अनीता चौधरी, मंजू देवी , सुष्मिता राय अधिवक्ता, अनुपम झा,वीणा सूद, इंदु सिंह, ज्योति साह, जानकी देवी, पूर्व वार्ड पार्षद लीला देवी, रिंकू देवी ,मीना देवी, रीमा दास ,पूनम देवी आदि ने खुशी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola