Sambalpur News: मारपीट करने से नाराज पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या की, गिरफ्तार

Updated at : 04 Mar 2025 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
Sambalpur News: मारपीट करने से नाराज पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या की, गिरफ्तार

<P>Sambalpur News: कुचिंडा थाना अंतर्गत कुईलेरीजोर गांव में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. पुलिस ने खून से लथपथ शव बरामद कर पोस्टमार्टम

विज्ञापन

Sambalpur News: कुचिंडा थाना अंतर्गत कुईलेरीजोर गांव में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. पुलिस ने खून से लथपथ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान गांव के गजेंद्र किसान (35) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, गजेंद्र किसान तमिलनाडु में मजदूरी करता था. रविवार को एक विवाह में शामिल होने वह गांव आया था. उसकी 12 साल की एक बेटी है, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ती है और पत्नी घर में अकेली रहती थी. सोमवार सुबह उसकी खून से लथपथ लाश घर से बरामद हुई.

पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपराध कबूल किया

सूचना पाकर कुचिंडा पुलिस, संबलपुर से साइंटिफिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक गजेंद्र किसान की पत्नी यशोदा किसान (31) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात कबूल की. उसने बताया कि अक्सर गजेंद्र शराब पीकर उससे मारपीट करता था. रविवार की रात भी उसने शराब पीकर उसकी खूब पिटाई की थी. गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से पति की हत्या कर दी और बाद में कुल्हाड़ी को घर में छिपा दिया था. पुलिस यशोदा को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है.

ब्रह्मपुर : गंजाम जिले में दो श्रमिकों की मौत

ओडिशा के गंजाम जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत की छत का एक हिस्सा गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना अस्का इलाके के करपुरा नुआगांव में हुई. मृतकों की पहचान निरंजन मोहंती (38) और खादला सेठी (62) के रूप में हुई है. एसडीपीओ संतोष कुमार जेना ने बताया कि मजदूरों को अस्का के उप-संभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त निर्माणाधीन इमारत के अंदर केवल दो लोग थे. अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola