Samastipur News:सरायरंजन में मृतक के परिजनों से मिले मंत्री, दी सांत्वना

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:सरायरंजन में मृतक के परिजनों से मिले मंत्री, दी सांत्वना

Samastipur News:सरायरंजन : राज्य के जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का क्षेत्र भ्रमण किया. क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान श्री चौधरी ने

विज्ञापन

Samastipur News:सरायरंजन : राज्य के जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का क्षेत्र भ्रमण किया. क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान श्री चौधरी ने सरायरंजन गांव में मृतक राजेश कुमार के परिजन से मिलकर संत्वना देते हुए ढांढस बंधाया. श्री चौधरी ने परिजनों को धैर्य एवं साहस से काम लेने की सलाह दी. इसके बाद श्री चौधरी ने गंगसारा पंचायत में जदयू की सदस्यता ग्रहण समारोह में भी भाग लिया. श्री चौधरी ने सदस्यता ग्रहण समारोह में दो दर्जन लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाई. मौके ���र जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, पूर्व प्रमुख रामप्रवेश राय, इजहार असरफ, संजय कुमार राय, गौतम गोस्वामी, विशाल कुमार, रजनीकांत चौधरी, वीरेंद्र ईश्वर, संजय कुमार, कुमार विशनाथ, लालबाबू महतो, ताराकांत राय, अजय राय, मो. सरवर, राम कुमार, विकास कुमार ठाकुर, शिवचंद्र सहनी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola