Samastipur News:पूमरे में 117 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण

Edited by Ankur kumar
Updated:
विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान 44 किमी नई लाइन व 73 किमी दोहरीकरण परियोजना से जुड़े कुल 117 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान 44 किमी नई लाइन व 73 किमी दोहरीकरण परियोजना से जुड़े कुल 117 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा किया गया. संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 2024-25 में 7 आरओबी एवं 19 आरयूबी का निर्माण कार्य पूरा किया गया. इसके साथ ही 30 नये इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, 122 रूट किमी पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग व 149 रूट किमी रेलखंड पर कवच की कमीशनिंग की गई. इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान नई लाइन 90 किमी व दोहरीकरण 184 किमी परियोजना से जुड़े लगभग 274 किलोमीटर का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जी एम ने पूर्व मध्य रेल में चल रही निर्माण परियोजनाओं की नियमित एवं गहन मॉनिटरिंग का निर्देश दिया ताकि इसे समय पर पूरा किया जा सके. आरओबी, आरयूबी, बाईपास के निर्माण पर जोर दिया ताकि बिना अवरोध के रेल एवं सड़क यातायात जारी रह सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola