Samastipur News:10.9 करोड़ की लागत से बनेगा दलसिंहसराय स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:10.9 करोड़ की लागत से बनेगा दलसिंहसराय स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज

Samastipur News:समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के पिंक बुक में दलसिंहसराय स्टेशन पर इस बार 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज को भी शामिल किया गया है. अमृत भारत योजना

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के पिंक बुक में दलसिंहसराय स्टेशन पर इस बार 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज को भी शामिल किया गया है. अमृत भारत योजना के तहत ब्रिज के निर्माण पर करीब 10 करोड़ 90 लाख राशि का प्रावधान किया गया है. इस फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद जंक्शन पर यात्रियों की प्लेटफार्म पर आवाजाही और बेहतर हो पायेगी. इसके अलावा दलसिंहसराय, नाजीरगंज के समपार फाटक संख्या 32 पर बनने वाले ऊपरी गामी पुल के लिए भी रिजर्व में 37 करोड़ 81 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा दलसिंहसराय सहित विभिन्न स्टेशनों पर 18 नए लिफ्ट यात्रियों के लिए लगाए जायेंगे. जिनसे उनकी बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी. इसके अलावा फेस्ड और सर्कुलेटिंग एरिया के विकास के लिए भी दलसिंहसराय सहित पांच स्टेशनों के लिए 26 करोड़ 23 लाख का प्रावधान किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola