सात टीमों ने दिखाया शह व मात का खेल

Updated:
विज्ञापन
सात टीमों ने दिखाया शह व मात का खेल

मुजफ्फरपुर. गुरुकुल शतरंज अकादमी की बालूघाट शाखा में गुरुकुल शतरंज लीग के प्रदर्शनी मुकाबले में रोहन कुमार अव्वल रहे. संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि पहले दिन खिलाड़ियों को सभी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

गुरुकुल शतरंज अकादमी की बालूघाट शाखा में गुरुकुल शतरंज लीग के प्रदर्शनी मुकाबले में रोहन कुमार अव्वल रहे. संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि पहले दिन खिलाड़ियों को सभी नियम बताये गये. इसमें नैतिक मिश्रा द्वितीय स्थान, रयान अनवर तीसरे स्थान पर रहे. दूसरे दिन लीग चरण के तहत प्रथम चक्र के बालक वर्ग में बोर्ड नंबर एक पर नीलगिरी हाउस का मुकाबला अरावली हाउस से, बोर्ड नंबर दो पर शिवालिक हाउस का मुकाबला विंध्याचल हाउस से, बालिका वर्ग में गोदावरी हाउस का मुकाबला सरस्वती हाउस से होगा. दूसरे चक्र के बालक वर्ग में बोर्ड नंबर एक पर विंध्याचल हाउस का मुकाबला नीलगिरी हाउस से, बोर्ड नंबर दो पर अरावली हाउस का मुकाबला शिवालिक हाउस से, बालिका वर्ग में सरस्वती हाउस का मुकाबला गंगा हाउस से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Gaurav

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola