सांसद ने छठ व्रतियों के बीच किया साड़ी वितरण, दी आर्थिक मदद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 5:15 PM
पूर्णिया. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण के साथ-साथ आर्थिक सहायता की. सांसद ने
पूर्णिया. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण के साथ-साथ आर्थिक सहायता की. सांसद ने छठ पर्व को लोक आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का हिस्सा है, जिसमें सभी वर्गों के लोग मिलजुल कर इस पवित्र त्योहार को मनाते हैं. इसी भावना को समझते हुए उन्होंने जरूरतमंद व्रतियों की मदद की पहल की, ताकि वे इस पवित्र पर्व को बिना किसी आर्थिक परेशानी के मना सकें.उन्होंने कहा कि यह महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला पर्व है, जिसमें गरीब से गरीब व्यक्ति भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल होते हैं. सांसद पप्पू यादव ने छठ व्रतियों से आग्रह किया कि वे पर्व को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में मनाएं. उन्होंने छठ घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम के लिए भी निर्देशित किया. इस अवसर पर संजय सिंह, राजेश यादव, दिवाकर चौधरी, मंटू यादव, बबलू भगत, वैश खान, विवेका यादव जिला परिषद, अशोक दास, शंकर सहनी, मो जहांगीर, चन्द्र कुमार यादव, आर्यन ओम शर्मा, प्रेम प्रकाश मंडल मुखिया, नितेश गुप्ता, हजारी मेहता, सुशीला भारती भी मौजूद रहे. फोटो. 2 पूर्णिया 4- जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण करते सांसद पप्पू यादव
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










