ePaper

साहराय पर्व में पांच दिनों की छुट्टी घोषित करने की मांग

Updated at : 03 Jan 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
साहराय पर्व में पांच दिनों की छुट्टी घोषित करने की मांग

जामताड़ा. आदिवासी बुद्धिजीवियों की बैठक शुक्रवार को गांधी मैदान में हुई. इस अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से संतालों का सबसे बड़ा पर्व सोहराय की अनदेखा करने, छुट्टी

विज्ञापन

जामताड़ा. आदिवासी बुद्धिजीवियों की बैठक शुक्रवार को गांधी मैदान में हुई. इस अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से संतालों का सबसे बड़ा पर्व सोहराय की अनदेखा करने, छुट्टी नहीं देने पर कड़ा विरोध जताया गया. बताया कि झारखंड सरकार ने सोहराय को मकर संक्रांति के साथ केवल एक दिन का अवकाश घोषित किया है, जबकि सोहराय संतालों का सबसे बड़ा पर्व है जो पांच दिनों तक मनाया जाने वाला आस्था का पर्व है. सरकार को यथाशीघ्र अवकाश तालिका में परिवर्तन कर पांच दिन की छुट्टी घोषित करना चाहिए. अन्यथा आदिवासी जनभावनाओं के खिलाफ समझा जायेगा और विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर देवेंद्र मुर्मू, सुधीर सोरेन, बलदेव मुर्मू, जीशू हेंब्रम, कृपाशंकर लाल टुडू, बबलू मरांडी, निर्मल मरांडी, जगरनाथ हेंब्रम, सुखदेव सोरेन, मितोन सोरेन, रामकिशोर मुर्मू, दुलाल हांसदा, नंदलाल सोरेन, होपना सोरेन, देवनारायण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola