रोलाघुटू में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती समारोह आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 9:36 PM
विज्ञापन
<P><H2>-टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से होगा भव्य समारोह का आयोजन</H2></P><H2>पोटका.</H2> पोटका प्रखंड की जुड़ी पंचायत अंतर्गत आंग मेस्काल आहला क्लब रोलाघुटू में भूमिज विद्रोह (चुहाड़ विद्रोह) के महानायक वीर
विज्ञापन
-टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से होगा भव्य समारोह का आयोजन
पोटका.
पोटका प्रखंड की जुड़ी पंचायत अंतर्गत आंग मेस्काल आहला क्लब रोलाघुटू में भूमिज विद्रोह (चुहाड़ विद्रोह) के महानायक वीर शहीद गंगानारायण सिंह की 234वीं जयंती समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया जायेगा. इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से भव्य समारोह का आयोजन शाम पांच बजे से किया जायेगा. जहां वीर शहीद गंगा नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. जिसमें आसपास क्षेत्र के सांस्कृतिक नृत्य दल के साथ रोमोज आखड़ा की ओर से अर्केस्ट्रा प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार व विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील फाउंडेशन के मैनेजर शिव शंकर कांडेयोंग, सम्मानित अतिथि उपप्रमुख उर्मिला सामद, मुखिया सुकलाल सरदार आदि उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आयोजन के लिए रोलाघुटू आमगोड़ा मैदान में पंडाल का निर्माण किया गया है. इसकी जानकारी आंग मेस्काल आहला क्लब रोलाघुटू के अध्यक्ष सह मुखिया सुकलाल सरदार ने दी.तिरिलडीह, नुतनडीह व जानमडीह में मनेगी जयंती
कोवाली.
टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से पोटका प्रखंड के तिरिलडीह में ओयोन आखड़ा, नुतनडीह में आदिम निवासी जुवान आखड़ा व जानमडीह में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती मनायी जायेगी. जिसकी तैयारी आयोजन समिति की ओर से की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










