रमजानुल मुबारक का पाक महीना आज से होगा शुरू

बलिया बेलौन मरकजी रोयते हेलाल इस्लाही कमेटी सालमारी के मौलाना मेराज आलम ने जानकारी दी कि चांद के 30वीं तारीख के मुताबिक रमजानुल मुबारक रविवार से शुरू होगा. इस दौरान
बलिया बेलौन मरकजी रोयते हेलाल इस्लाही कमेटी सालमारी के मौलाना मेराज आलम ने जानकारी दी कि चांद के 30वीं तारीख के मुताबिक रमजानुल मुबारक रविवार से शुरू होगा. इस दौरान लोगों को रोजा का एहतमाम करने की बात कहते हुए कहा की यह पाक, बरकत वाला महीना है. भूखे, प्यासे रहकर शाम में इफ्तार करना अल्लाह रब्बुल इज्जत को बहुत पसंद है. सुबह शादिक से पहले सेहरी का एहतमाम करना सुन्नत है. जो बीमार है या किसी वजह से रोजा फर्ज नहीं है. उसे छोड़कर सभी बालिग पुरुष और महिलाएं पर रोजा फर्ज है. रोजा की इबादत में 70 गुणा अधिक शवाब मिलता है. नफल इबादत का शवाब फर्ज के बराबर मिलता है. इस महीने में ज्यादे से ज्यादे इबादत करनी चाहिए. रोजेदार को इफ्तार कराने का बहुत शवाब है. रोजा में तरावीह की नमाज वाजिब करार दी गयी है. उन्होंने कहा की इस महीने में अल्लाह पाक सभी शैतान को कैद कर लेते हैं. जन्नत का सभी दरवाजा खोल देते हैं. रमजानुल मुबारक में अहले निशाब पर फितरा वाजिब है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




