जैन मंदिर विवाह भवन में माता रानी के भव्य जगराते से गूंजा पूरा नगर

Updated at : 07 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
जैन मंदिर विवाह भवन में माता रानी के भव्य जगराते से गूंजा पूरा नगर

जैन मंदिर विवाह भवन में माता रानी के भव्य जगराते से गूंजा पूरा नगर

विज्ञापन

भक्ति भजनों की रसधार में डूबे श्रद्धालु, मनमोहक झांकियों ने बांधा समां

बारसोई. नगर के जैन मंदिर विवाह भवन में सोमवार की रात्रि माता रानी का भव्य जगराता आध्यात्मिक आस्था व भक्ति की अनूठी मिसाल बन गया. जैसे ही रात्रि नौ बजे जगराते की शुरुआत हुई, पूरा परिसर जय माता दी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा व वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. माता का जगराता कार्यक्रम गौरव व उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों ने अपने सुमधुर स्वर में माता के भक्ति भजनों की ऐसी रसधार बहाई कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. देर रात तक चले इस आयोजन में श्रद्धालु भक्ति में डूबकर झूमते व माता रानी की आराधना करते नजर आये. सजे-धजे दरबार व मनमोहक झांकी ने कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान की, जिससे उपस्थित जनसमूह आत्मिक आनंद का अनुभव करता रहा. जगराते को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे च पूरी रात माता के चरणों में हाजिरी लगाते रहे. हर ओर भक्ति, आस्था व श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. आयोजक द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गयी थी. इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नीरज सिंह, सर्वेश अरोड़ा, गौरव सिंह, रौनक अरोड़ा सहित ठकराल परिवार के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही, जिनके सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola