जंक्शन अब समस्तीपुर मंडल का हिस्सा, बदला जा रहा है पुराना बोर्ड

Replacing the old board
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर जंक्शन सोमवार को आधिकारिक तौर पर समस्तीपुर मंडल में शामिल हो गया है. पहले दिन से ही ट्रेनों के सुचारू संचालन को लेकर अधिकारी और संबंधित टीमें पूरी तरह से मुस्तैद दिखीं. वहीं बताया गया कि पहले दिन स्थिति सामान्य रही. हालांकि, अभी भी जंक्शन परिसर में कई जगहों पर पुराने सोनपुर मंडल के बोर्ड और होर्डिंग लगे हुए हैं, जिन्हें बदलने का काम शुरू कर दिया गया है. स्टेशन डायरेक्टर रवि शंकर महतो ने बताया कि सभी जगहों पर जल्द ही समस्तीपुर मंडल के नए होर्डिंग और बैनर लगा दिए जाएंगे. इस बदलाव को लेकर संबंधित विभाग ने काम शुरू कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










