रिलायंस ट्रेंड्स और प्रभात खबर का पूजा नव उत्सव प्रतियोगिता, कई विद्यार्थी पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
रिलायंस ट्रेंड्स और प्रभात खबर का पूजा नव उत्सव प्रतियोगिता, कई विद्यार्थी पुरस्कृत

रिलायंस ट्रेडस व प्रभात खबर की ओर से बुधवार को पूजा नव उत्सव में उत्सवी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़. रिलायंस ट्रेडस व प्रभात खबर की ओर से बुधवार को पूजा नव उत्सव में उत्सवी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया. रामगढ़ शहर के विद्यार्थी अलग-अलग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभा को दिखाकर कई पुरस्कार जीते. गांधी मेमोरियल डिस्ट्रिक मुख्यमंत्री एसओई स्कूल रामगढ़ में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रिलायंस ट्रेडस रामगढ़ के स्टोर मैनेजर सौरभ गुप्ता, मुख्यमंत्री एसओई स्कूलके प्राचार्य संतोष अनल, शिक्षक नंद किशोर सिंह, जमीर आरिफ, शिवाशीष कुमार उपस्थित थे. वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रीतम प्रकाश व सत्यम कुमार वर्ग आठ ए, सुरभि कुमारी व हंसनी कुमारी वर्ग आठ ए, लवन्या कुमारी व सिद्धि कुमारी, भाषण प्रतियोगिता में अमित कुमार वर्ग आठ, वैभव गुप्ता वर्ग सात ए, रौनक कुमार वर्ग सात ए, सिंगिंग में वैभव कुमार सात ए, सानिया वर्ग छह ए, शिवानी कुमारी वर्ग सात ए ने क्रमश प्रथम, द्वातीय व तृतीय स्थान हासिल किया. नृत्य प्रतियोगिता में मिथी कुमार वर्ग छह बी व स्वीटी कुमारी वर्ग आठ ए को पहला व दूसरा स्थान मिला. सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. सभी ने प्रभात खबर के इस कार्यक्रम के प्रति आभार जताया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक नंदकिशोर सिंह ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola