हाइवा की टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल, दो के कटे पैर

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज कोर्ट में पेंटिंग कार्य के लिए जा रहे थे तीनों, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन

बोरियो

थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर खिजुरिया पुल के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा उस वक्त हुआ जब बोरियो के गुटिबेड़ा निवासी रेण्टा टुडू (22), छोटेलाल टुडू और हरिणचरा निवासी मोटका मुर्मू बाइक (संख्या बीआर 50वी-1545) से साहिबगंज की ओर जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बांझी स्थित खिजुरिया पुल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आयीं, जिनमें दो के पैर कट गये हैं. सभी के हाथ-पैर बुरी तरह जख्मी हो गये हैं. सूचना मिलते ही बोरियो थाना से एएसआई विराम मरांडी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को तत्काल साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों को थाना की गश्ती टीम के एसआई विक्रम मार्डी, हवलदार विष्णु शंकर सिंह, पीयूष मुर्मू और फरेबी कुमार ने अस्पताल लाने में सहयोग किया. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया गया कि तीनों युवक साहिबगंज न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन भवन में पेंटिंग का कार्य करने जा रहे थे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है तथा अज्ञात हाइवा वाहन और उसके चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी है. बोरियो थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola