रतवारा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
रतवारा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

रतवारा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

आलमनगर ़ रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी गंभीर आपराधिक घटना की साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने हथियार के साथ जुटे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो देसी कट्टा, चार कारतूस, एक बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किया़ हालांकि कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गुरुदेव कुमार को उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई कर छुड़ा लिया, जिसके बाद वह फरार हो गया. रतवारा थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खापुर कला भवन के समीप एक टाट-फूस के घर में कुछ लोग हथियार के साथ जुटे हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया. इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक मंटू कुमार मांझी, भारत पासवान, सुधीर कुमार ठाकुर और अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर मौके पर भेजी गयी. पुलिस टीम ने बताये गये घर की घेराबंदी कर जब गेट खोला तो वहां छह लोग एक साथ बैठे मिले. तलाशी के दौरान मोहनपुर निवासी अखिलेश मेहता, सौरभ कुमार, ओम कुमार, कुंदन सिंह और रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी के दौरान छठा आरोपी खापुर निवासी गुरुदेव कुमार के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. इस दौरान पुलिस टीम के साथ हाथापाई की गयी, जिसका फायदा उठाकर गुरुदेव कुमार फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया़

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola