Ranchi News : प्याज की कीमत में दो रुपये किलो की गिरावट

<P>रांची. प्याज की कीमत में गिरावट आ गयी है. थोक में इसकी कीमत में दो रुपये किलो की गिरावट आयी है. इन दिनों पंडरा स्थित थोक मंडी में बंगाल का
रांची. प्याज की कीमत में गिरावट आ गयी है. थोक में इसकी कीमत में दो रुपये किलो की गिरावट आयी है. इन दिनों पंडरा स्थित थोक मंडी में बंगाल का लाल प्याज 18 से 19 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. वहीं नासिक का प्याज 27-28 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. खुदरा में बंगाल का प्याज 25 रुपये व नासिक का प्याज 30 से 35 रुपये किलो की दर से बिक रहा है.
अगले माह से और गिरेगी कीमत
अगले महीने तक राज्य में भी प्याज निकलना शुरू हो जायेगा और उसके बाद से कीमत में और गिरावट आयेगी. वर्तमान में यह प्याज महाराष्ट्र,बंगाल व मध्यप्रदेश से आ रहा है. सोमवार को 23 गाड़ी प्याज की आवक रही. वहीं यूपी का लाल आलू 15 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. बंगाल का सादा आलू 10 रुपये किलो की दर से बिक रहा है.वहीं सादा आलू 13 से 14 रुपये व लाल आलू 18 से 20 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. वहीं लहसुन 50 से 75 रुपये किलो की दर से बिक रहा है.यह लहसुन मध्यप्रदेश से आ रहा है.वहीं अदरक थोक में 32 से 35 रुपये किलो की दर से बिक रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




