Ranchi News : दो दिन में चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

Updated at : 04 Mar 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : दो दिन में चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

<P>रांची. झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है. उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश के बाद उक्त दिशा से आ रही हवा से यहां के मौसम

विज्ञापन

रांची. झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है. उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश के बाद उक्त दिशा से आ रही हवा से यहां के मौसम में थोड़ा बदलाव आया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से दिन के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी. जिससे लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण गरमी से थोड़ी निजात मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. हाालंकि सुबह व शाम में ठंडी हवा चलने से ठंड का अहसास होगा.

सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा

सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं हजारीबाग में सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इसमें 24 घंटे में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. वहीं न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इसमें 24 घंटे में 2.1 डिग्री सिल्सियस की कमी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola