Patna News : खुसरूपुर में चल रही मिनी गन फैक्टरी पर छापा, छह गिरफ्तार

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 26 Sep 2025 1:47 AM

विज्ञापन

पुलिस ने खुसरूपुर थाने के हरदास बिगहा गांव में एक घर में छापेमारी कर छह कट्टे, 9 जिंदा कारतूस, चार अर्धनिर्मित बैरल, चार ट्रिगर व एक बट और बड़ी संख्या में औजार बरामद किये.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: फतुहा व खुसरूपुर थानाें की पुलिस ने एक मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया है. पुलिस ने खुसरूपुर थाने के हरदास बिगहा गांव में एक घर में छापेमारी कर छह कट्टे, 9 जिंदा कारतूस, चार अर्धनिर्मित बैरल, चार ट्रिगर व एक बट और बड़ी संख्या में औजार बरामद किये. वहीं, सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में हरदास बिगहा का सरगना संजय शर्मा, बैकटपुर का शशि कुमार उर्फ छोटे, नालंदा का अंकित, सालिमपुर का सचिन, बैकटपुर के मनीष गोप व सौरभ कुमार शामिल हैं. संजय पहले बिदुपुर में मिनी गन फैक्टरी में काम करता था.

लूटपाट करने जा रहे तीन लुटेरों ने खोला राज

एसएसपी व ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने बताया कि फतुहा एनएच-31 पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे, तभी पुलिस ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ लिया. बाइक पर सचिन, अंकित व शशि सवार थे. तीनों की तलाशी ली गयी तो सचिन के कमर से एक पिस्टल मिली. फिर इनकी निशानदेही पर छापेमारी हुई.

दानापुर के सरारी के अपार्टमेंट से बड़ी संख्या में पिस्टल बरामद

दानापुर थाने के सरारी स्थित एक अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्टल और उपकरण बरामद किये. मौके पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. वहां हथियारों को बना कर उन्हें अपराधियों को बेचने का धंधा किया जा रहा था. पकड़े गये अपराधियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गुरुवार की देर रात तक छापेमारी कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola