Sasaram News : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अनुशासन जीएनएसयू की प्राथमिकता : कुलाधिपति
Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 9:26 PM
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) की प्राथमिकता है.
सासाराम नगर. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) की प्राथमिकता है. उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण के लिए हरसंभव व्यवस्था करने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन कटिबद्ध है. शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में उपस्थित नवागंतुक छात्रों को संबोधित करते हुए कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि आप हमारी व्यवस्था के अनुरूप तन्मयता से शिक्षा ग्रहण करें और अपने साथ ही विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन करें. इस अवसर पर संस्थान के कुलपति प्रो डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों का विश्वविद्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि प्रबंधन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का भरपूर उपयोग कर अपने भविष्य के प्रति सजग रहें और यहां जिस निमित्त आये हैं. उस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए अपनी क्षमता अनुसार लग जायें. सचिव गोविंद नारायण सिंह ने नवागंतुक छात्रों से कहा कि आपने अपने भविष्य को संवारने के लिए जीएनएसयू का चयन किया है. यह हमारे लिए गर्व का विषय है. आपके इस फैसले से हमारी जवाबदेही बढ़ी है और आपके भविष्य के प्रति विश्वविद्यालय परिवार पूरी तरह से सजग और संवेदनशील है. इसके पूर्व सभी अतिथियों ने दीप जला कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. दीक्षारंभ कार्यक्रम को प्रति कुलपति प्रो डॉ जगदीश सिंह, कुलसचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार आलोक प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर छात्र कल्याण डीन डॉ अंशुमान, मुख्य प्रोक्टर डॉ ललितेश्वर प्रताप सिंह, सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, जन संपर्क अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के अलावा सभी संकायों के अध्यक्ष, वरीय शिक्षक गण, कुलाधिपति के निजी सचिव कृष्णा साहु सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन नारायण कृषि विज्ञान संस्थान की शिक्षक डॉ ज्योति ने किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










