पूर्व की रंजिश में मारपीट कर दो लोगों को किया घायल

सिकरहना. ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव में पूर्व की रंजिश को लेकर पांच लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया है. घायल संदीप
सिकरहना. ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव में पूर्व की रंजिश को लेकर पांच लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया है. घायल संदीप सिंह, राकेश सिंह,विभा देवी, रितीक कुमार व अंजलि कुमारी का इलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया.इनमें राकेश सिंह एवं संदीप सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर किया गया है. घटना को लेकर विभा देवी ने गांव के आधा दर्जन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.बताया है कि घर में शादी हैं जिसकी खरीदारी करने के लिए हमलोग ढाका जा रहे थे इसी दौरान गांव के आरोपितों ने फरसा, रॉड, लाठी डंडे के साथ घेर लिया तथा गाली गलौज करने लगा. मना किया तो फरसा, रॉड व लाठी डंडे से हमला कर सभी को घायल कर दिया. गले से सोने की चेन सहित अन्य आभूषण छीन लिया. गांव के लोग बीच बचाव कर हमलोगों को बचाया. घटना का कारण पूर्व से चल रहे मुकदमे में सुलह नहीं करने को बताया गया है. थाना अध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










