पुरानी रंजिश में महिला को पीटकर किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 11:37 PM
अमरपुर. थाना क्षेत्र के महौता गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी बबीता देवी पति संजीव सिंह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर
अमरपुर. थाना क्षेत्र के महौता गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी बबीता देवी पति संजीव सिंह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि पड़ोसी सन्नी राम व उनकी बहन गैंगो कुमारी आये दिन बेवजह गाली गलौज करते हैं. पति परदेस में रहता है, वह घर में अकेली रहती है. सन्नी राम का छोटा भाई मन्नु राम अपने घर से भाग गया है. गुरुवार को सन्नी राम अपने अन्य परिजनों के साथ जबरन उनके घर पर आया. उनपर अपने भाई को भगाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर सन्नी राम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










