ePaper

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर ईआरएमयू के सदस्यों का स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन

Updated at : 12 Jul 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर ईआरएमयू के सदस्यों का स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन

मधुपुर . ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन मधुपुर शाखा के रेल कर्मियों ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर शनिवार को पुरानी पेंशन नीति लागू करने व नयी पेंशन

विज्ञापन

मधुपुर . ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन मधुपुर शाखा के रेल कर्मियों ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर शनिवार को पुरानी पेंशन नीति लागू करने व नयी पेंशन नीति के विरोध मे मधुपुर स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. यूनियन के मधुपुर शाखा सचिव बलदेव महतो के नेतृत्व मे रेलकर्मियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया और विरोध मे जमकर नारे लगाये. मौके पर शाखा सचिव बलदेव महतो ने कहा की आज यूनियन के नेताओं ने पुरानी पेंशन की सुविधा को बहाल करने की मांग को लेकर देशभर के कई रेलवे स्टेशन के परिसर में धरना-प्रदर्शन किया है. कहा कि सरकार रेल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने सरकार से नयी पेंशन नीति को रद्द करते हुए पुरानी पेंशन को शीघ्र लागू करने की मांग की है. अगर सरकार हमारी मांगों पर शीघ्र विचार नही करती है, तो यूनियन आने वाले दिनों में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करेगा. प्रदर्शन में मुख्य रूप से एमपी सिंह, वकील यादव, सुबोध कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रिका यादव, राजा मुराद, हरिलाल ठाकुर समेत अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola