पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस में सामान की चोरी, यात्रियों ने सुरक्षा पर उठाये सवाल

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस में सामान की चोरी, यात्रियों ने सुरक्षा पर उठाये सवाल

सोनपुर से मुजफ्फरपुर के बीच एसी कोच से उड़ाए बैग, रात 3 से 5 बजे के बीच हुई घटनावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरपुणे से दरभंगा जा रही 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस में चोरी

विज्ञापन

सोनपुर से मुजफ्फरपुर के बीच एसी कोच से उड़ाए बैग, रात 3 से 5 बजे के बीच हुई घटना

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पुणे से दरभंगा जा रही 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस में चोरी की घटना सामने आयी है. शुक्रवार की अहले सुबह सोनपुर और मुजफ्फरपुर के बीच एसी-2 कोच से यात्रा कर रहे यात्रियों के बैग चुरा लिए गए. यह घटना रात 3 से 5 बजे के बीच हुई, जब सभी यात्री गहरी नींद में थे. पीड़ित यात्री धीरेंद्र नाथ झा ऑनलाइन रेलमदद व अधिकारियों को टैग कर शिकायत की, बताया कि चोरों ने उनका कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली. उन्होंने आरोप लगाया कि सफर के दौरान एक बार भी कोई सुरक्षाकर्मी उनके सामने नहीं आया. इसके अलावा, एसी कोच का दरवाजा भी लगातार खुला हुआ था, जिससे चोरों को आसानी से कोच में घुसने का मौका मिला. मामले में आरपीएफ की ओर से छानबीन शुरू कर दी गयी है. यह पहली बार नहीं है जब इस रूट पर ऐसी घटना हुई है. मुजफ्फरपुर-सोनपुर रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, जिससे यात्रियों में असुरक्षा का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola