पुलिस ने 61 आरोपितों की गिरफ्तारी, तीन कुर्की व 588 वाहनों से 56 हजार रुपये की जुर्माना

खगड़िया. होली पर्व व रमजान पर्व शांतिपूर्वक मनाया जाने को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर बीते 48 घंटे में दर्जनों आरोपितों की गिरफ्तारी की है. साथ ही जिले के
खगड़िया. होली पर्व व रमजान पर्व शांतिपूर्वक मनाया जाने को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर बीते 48 घंटे में दर्जनों आरोपितों की गिरफ्तारी की है. साथ ही जिले के विभिन्न थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग कर हजारों रूपये की जुर्माने की राशि वसूली है. पुलिस ने शोसल मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक निर्देश पर गंभीर कांडों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की गयी है. दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान के तहत 61 आरोपितों की गिरफ्तारी, 26 अजमानतीय वारंटी एवं 3 कुर्की जब्ती का निष्पादन किया गया. साथ ही वाहन जांच के दौरान 588 वाहन की चेकिंग के दौरान 56 हजार रूपये की जुर्माना वसूली गयी. यह गिरफ्तारी सदर अनुमंडल वन, अलौली अनुमंडल टू तथा गोगरी अनुमंडल से की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




