सियालदह मंडल : रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

सियालदह स्टेशन से दुर्गा पूजा के त्योहार के मौसम में 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक, यानी पंचमी से दशमी तक, कुल 31 अतिरिक्त ट्रेनें रात भर चलेंगी.

विज्ञापन

कोलकाता. सियालदह स्टेशन से दुर्गा पूजा के त्योहार के मौसम में 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक, यानी पंचमी से दशमी तक, कुल 31 अतिरिक्त ट्रेनें रात भर चलेंगी. ये लोकल ट्रेनें सियालदह उत्तर और दक्षिण शाखा में चलेंगी. गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर विशेष सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की गयी. इनमें से 19 सियालदह उत्तर शाखा में और 12 दक्षिण शाखा में चलेंगी. पूजा स्पेशल ट्रेनें रात नौ बजे से तड़के चार बजे तक चलेंगी. जानकारी के अनुसार सियालदह-राणाघाट-नैहाटी-सियालदह इएमयू लोकल रात 9:40 बजे से तड़के 3:10 बजे के बीच 6 सेवाएं, सियालदह-कल्याणी-सियालदह इएमयू लोकल रात 9:10 बजे से तड़के 2:55 बजे के बीच 4 सेवाएं, बनगांव-बारासात-सियालदह इएमयू लोकल रात 10:20 बजे से तड़के 4:30 बजे तक 4 सेवाएं, राणाघाट-नैहाटी-कृष्णानगर इएमयू लोकल रात 11:45 बजे से तड़के 4:55 बजे के बीच 5 सेवाएं चलेंगी इसी तरह से सियालदह साउथ सेक्शन में सियालदह(साउथ)-बारुईपुर इएमयू लोकल रात 11:40 बजे से तड़के 4:30 बजे के बीच 6 सेवाएं, सियालदह(साउथ)-बजबज इएमयू लोकल रात 11:30 से तड़के 3:40 बजे के बीच 6 सेवाएं चलेंगी. सियालदह से बजबज के लिए दो और न्यू अलीपुर से बजबज के लिए चार ट्रेनें चलेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola