पत्नी को लाने ससुराल जाने निकला युवक का सोती नदी में मिला शव, परिजनों में हाहाकार

Updated at : 28 Jul 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को लाने ससुराल जाने निकला युवक का सोती नदी में मिला शव, परिजनों में हाहाकार

<P>प्रतिनिधि, धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के सोती नदी में रविवार की सुबह महरना सुगंठिया गांव निवासी रामधनी चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी का शव बरामद किया गया. जो

विज्ञापन

प्रतिनिधि, धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के सोती नदी में रविवार की सुबह महरना सुगंठिया गांव निवासी रामधनी चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी का शव बरामद किया गया. जो अपनी पत्नी को लाने अपने ससुराल जाने के लिये शनिवार को घर से निकला था. इधर, संजय चौधरी का शव नदी में मिलने की सूचना के बाद उसके परिजनों में हाहाकार मच गया. परिजनों ने बताया कि संजय चौधरी शनिवार की शाम करीब 7 बजे अपने ससुराल हेमजापुर अपनी पत्नी को लाने निकला था, लेकिन देर रात तक ससुराल नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी वीणा देवी ने फोन कर परिजनों को बताया कि वे अबतक उसे लेने हेमजापुर नहीं आये हैं. जिसके बाद परिजनों द्वारा संजय चौधरी की तलाश शुरू की गयी. इस बीच रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सोती नदी में एक शव को देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी. साथ ही पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर, संजय चौधरी का शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया. परिजनों ने बताया कि उसके परिवार में उसकी पत्नी वीणा देवी और चार बच्चे हैं.

कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया. अबतक मामले में परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola