प्रेमिका से मिलने पहंचे युवक का हाथ काटा, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

परसौनी(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 तीन टोली में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान परशुरामपुर
परसौनी(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 तीन टोली में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान परशुरामपुर निवासी सूरज साह के 19 वर्षीय पुत्र उमेश साह के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि उमेश का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिससे प्रेमिका के माता पिता नाराज थे. इसके बाद बुधवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे उमेश की धारदार हथियार से हाथ काट दिया. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. आरोप है कि फिर शव को खुदकुशी का एंगल देने के उद्देश्य से घर पर फेंक दिया. थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय ने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा. थाने में प्रेमी पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है. जिसमें प्रेमिका पक्ष के महंग साह, गौरीशंकर साह, तेतरी देवी व कुसमी कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया है. सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




