पुलिस ने मीरगा गांव से महिला का शव किया बरामद

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के मीरगा (देवलबाड़ी) गांव में बुधवार की सुबह एक महिला का शव पंखे से लटकता मिला.
प्रतिनिधि, नारायणपुर. थाना क्षेत्र के मीरगा (देवलबाड़ी) गांव में बुधवार की सुबह एक महिला का शव पंखे से लटकता मिला. मृतका की पहचान रियाज अंसारी की पत्नी खजिमा खातून (25) के रूप में हुई है. घटना करीब सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पंखे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया. खजिमा खातून का मायका गिरिडीह के कुंडलवादाह गांव में है. जानकारी के अनुसार, वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी. घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से परहेज किया. महिला का पंखे से लटका हुआ शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गये. लोग आपस में तरह-तरह की चर्चाएं करते दिखे. वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच हत्या या आत्महत्या की आशंका बनी हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पायेगा. घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. – क्या कहते हैं थाना प्रभारी मीरगा गांव से एक महिला का शव बरामद कर जामताड़ा में पोस्टमार्टम कराया गया है. हमारी जांच विभिन्न बिंदुओं पर हो रही है. हत्या या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पायेगा. – मुराद हसन, थाना प्रभारी, नारायणपुर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




