ePaper

फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

Updated at : 05 Sep 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

विज्ञापन

कहरा . सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस ने अमरपुर में दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को उनके घर पर इश्तिहार चिपकाया है. इश्तिहार चिपकाने पहुंचे सोनवर्षा कचहरी थाना के एसआई अवनीश कुमार ने बताया कि अमरपुर में कुछ माह पूर्व घटना की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ ग्रामीणों द्वारा झड़प की गयी थी. घटना को लेकर आठ लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी. जिसमें दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और दो आरोपी ने न्यायालय में समर्पण किया था. दो नामजद फरार आरोपी अनमोल कुमार और मंतोष कुमार की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को उसके घर इश्तिहार चिपकाया गया है. नवपदस्थापित सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के समर्पण या गिरफ्तारी नहीं होने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करते दोनों अभियुक्तों के घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola