Buxar News: विशेश्वर डेरा से शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: विशेश्वर डेरा से शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चक्की थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेश्वर डेरा भागर के समीप से बुधवार की शाम को देसी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

चक्की

. चक्की थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेश्वर डेरा भागर के समीप से बुधवार की शाम को देसी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों तस्कर शराब लेकर गायघाट जा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की तरफ से दो शराब तस्कर शराब लेकर चक्की के रास्ते गायघाट जा रहे हैं. सूचना मिलते हैं पुलिस विशेश्वर डेरा भागर के समीप अपनी जाल बिछाया. कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की तरफ से दो युवक बोड़ी में सर पर लिए कुछ जा रहे थे. पहले से चौकन्ने पुलिस ने दोनों को लपक कर दबोच लिया. पुलिस ने जब बोड़ी खुलवाकर बोड़ी की जांच किया तो उसमें काफी मात्रा में बंटी बबली देसी शराब पाया गया. मौके से दोनों तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चक्की थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम दो शराब तस्कर को पुलिस ने विशेश्वर डेरा से गिरफ्तार किया है. दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब लेकर गायघाट जा रहे थे इसी बीच गुप्त सूचना मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया. तस्कर की पहचान टिंकू कुमार, पिता लालधारी चौधरी, ग्राम गायघाट, थाना ब्रह्मपुर के रूप में हुई है. वही तस्कर के साथ एक युवक नाबालिग भी था. दोनों तस्कर के पास से बंटी बबली देसी शराब प्रति 180 एमएल कुल 58.8 लीटर जब्त की गयी है. गिरफ्तार दोनों तस्कर को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायालय भेज दिया गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola