पिस्टल व 10 कारतूस के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 10:33 PM
खगड़िया. मोरकाही पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 10 जिन्दा कारतूस एवं 03 मोबाइल के साथ तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश पर
खगड़िया. मोरकाही पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 10 जिन्दा कारतूस एवं 03 मोबाइल के साथ तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश पर सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है. मोरकाही थाना पुलिस द्वारा ग्राम सबलपुर निवासी अब्दुल सलाम पिता अब्दुल मन्नान के घर पर छापामारी कर एक देशी पिस्टल, 10 जिन्दा कारतूस, एवं 03 मोबाइल के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. कांड दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगौर ओपी क्षेत्र के बेलागंज निवासी मो. अफाक के पुत्र मो आतीफ, गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी गांव निवासी शेख कलीमुदीन के पुत्र मंजुर आलम, माड़र दक्षिणी पंचायत निवासी हारुण रशीद के पुत्र मो मसुद को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देशी पिस्टल, बिना मैगजीन,जिन्दा कारतूस 10, तीन मोबाइल बरामद किया गया. थाना कांड सं0-69/24, दिनांक 6 जून को दर्ज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










