पहले दिन तकनीकी बाधा से छात्र परेशान

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
पहले दिन तकनीकी बाधा से छात्र परेशान

एमआइटीबीटेक 2025 बैच का पंजीकरण शुरूवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर एमआइटी में बीटेक कोर्स के वर्ष 2025 बैच के नये छात्र-छात्राओं के लिए बहुप्रतीक्षित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी. हालांकि, बिहार इंजीनियरिंग

विज्ञापन

एमआइटी

बीटेक 2025 बैच का पंजीकरण शुरू

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

एमआइटी में बीटेक कोर्स के वर्ष 2025 बैच के नये छात्र-छात्राओं के लिए बहुप्रतीक्षित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी. हालांकि, बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रक्रिया के पहले ही दिन छात्रों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा. रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित शुरुआती घंटों में वेबसाइट खुलने में देरी हुई. इसके कारण विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी दर्ज करने व फॉर्म भरने में दिक्कत आयी. हालांकि, बाद में टेक्नीशियन टीम की मदद से इसे ठीक कर लिया गया. कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सभी नये नामांकित छात्रों के लिए अनिवार्य है. कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र समय पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है, तो उसका नामांकन स्वतः रद्द माना जायेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र की होगी.

पहले दिन इन ब्रांचों का रजिस्ट्रेशन

– सिविल इंजीनियरिंग

– मैकेनिकल इंजीनियरिंग

– बीएमआर

– मैकेनिकल के सभी ब्रांच

– लैटरल एंट्री

– इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

आज इन छात्रों का नंबर

शुक्रवार को केमिकल टेक्नोलॉजी, आईटी, कंप्यूटर साइंस व इसीइ ब्रांच के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके साथ ही एमआइटी के बीटेक कोर्स के छठे समेस्टर में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है.

मांगे गये 10 प्रकार के दस्तावेज

मूल माइग्रेशन सर्टिफिकेट

10वीं और 12वीं का अंकपत्र और उत्तीर्ण सर्टिफिकेट की कॉपी

जाति प्रमाण पत्र

सीट आवंटन पत्र

महाविद्यालय परित्याग पत्र

दो पासपोर्ट साइज फोटो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola