फार्मासिस्टों ने जन-स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का लिया संकल्प

फार्मासिस्टों ने जन-स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का लिया संकल्प
प्रतिनिधि, गढ़वा विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभी फार्मासिस्टों व स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं दी गयी और जन-स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया. जिला कोषाध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं. सहीं दवा, सहीं परामर्श और दवाओं के सुरक्षित उपयोग के लिए फार्मासिस्ट हमेशा तत्पर रहते हैं. उन्होंने बताया कि हर वर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य समाज में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है. फार्मासिस्ट केवल दवा प्रदाता नहीं, बल्कि जन-स्वास्थ्य के प्रहरी हैं, जो रोगियों को सुरक्षित, प्रभावी और सुलभ दवा उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जन-जागरूकता और रोग-निवारण में भी योगदान देते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




