Chaibasa News : भालू के हमले में किशोर समेत दो लोग घायल

Published by : AKASH Updated At : 01 Sep 2025 11:22 PM

विज्ञापन

मंझारी व कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में जंगली भालू के हमले से 15 वर्षीय बालक समेत दो लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

चाईबासा.

मंझारी व कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में जंगली भालू के हमले से 15 वर्षीय बालक समेत दो लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान मंझारी थाना के जोजोबेड़ा गांव के संग्रामबासा टोला निवासी सुखलाल तामसोय (47) और कुमारडुंगी थाना के कुंडियाधर गांव निवासी 15 वर्षीय बालक डॉक्टर हेस्सा शामिल हैं. सुखलाल तामसोय के हाथ, पैर और शरीर तथा डॉक्टर हेस्सा का सिर, चेहरा और छाती में गंभीर जख्म हैं. घटना सोमवार की है. दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए गये थे. इसी दौरान जंगली भालू ने हमला कर दिया. लोगों ने बताया कि भालू का एक छोटा बच्चा है. घायल सुखलाल तामसोय ने बताया कि भालू ने अचानक पीछे से आकर हमला कर दिया. वहीं डॉक्टर हेस्सा ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे शौच करने के लिए जंगल किनारे की ओर जा रहा था. इसी दौरान जंगली भालू ने हमला कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola