hajipur news. सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष

महुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 20 में महावीर मंदिर के समीप बदहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन

महुआ. महुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 20 में महावीर मंदिर के समीप बदहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाने से लोगों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है. महावीर मंदिर के समीप सड़क की बदहाल स्थिति के कारण जलजमाव की समस्या बनी रहती थी, जिस कारण राहगीरों को आने जाने में परेशानी होती रहती थी. सड़क पर जानलेवा गड्ढे तथा जल जमाव के कारण राहगीरों को तो आने जाने में परेशानी होती ही थी, मोहल्ले वासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसे लेकर कई बार इस सड़क को लेकर प्रभात खबर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था. खबर को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पार्षद अजीत कुमार अन्नू तथा सभापति नवीनचंद्र भारती ने बदहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है. जिससे लोगों में हर्ष का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola