Madhubani News : बीडीओ ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण, बेडशीट धुलाई एजेंसी का भुगतान रोका

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बीडीओ ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण, बेडशीट धुलाई एजेंसी का भुगतान रोका

बीडीओ सह रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार धीरज ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान आरकेएस सदस्य एवं पंसस सुशील कामत भी मौजूद थे.

विज्ञापन

घोघरडीहा. बीडीओ सह रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार धीरज ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान आरकेएस सदस्य एवं पंसस सुशील कामत भी मौजूद थे. निरीक्षण में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कमी पायी गयी. पूछने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देवकांत दीपक ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से साफ-सफाई एजेंसी का पिछले दो वर्षों से भुगतान लंबित है. जिसके कारण एजेंसी द्वारा सफाई कर्मी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. वहीं इनडोर व आउटडोर वार्डों में भर्ती मरीजों के बेड पर बेडशीट नहीं मिलने पर बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई. बेडशीट धुलाई एजेंसी के भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया. बीडीओ और आरकेएस सदस्य सुशील कामत ने आरकेएस रोकड़ पंजी का गहन अवलोकन किया. आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बीडीओ ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देवकांत दीपक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक पंकज कुमार को निर्देश दिया कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा हर हाल में सुनिश्चित की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola