ePaper

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी

Updated at : 25 Sep 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी

गुरुवार को शहर के बीसफुटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

गुरुवार को शहर के बीसफुटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. मौके पर झारखंड के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता थे. उनका विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल का पूरा जीवन गरीब एवं मानवता की सेवा में लगा रहा. आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है.

पलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. कार्यकर्ता उनके पद चिन्हों पर चलकर पार्टी को सशक्त बनायें. प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन बाल्यकाल से ही अभावग्रस्त रहा था. उनका विचार एवं दृष्टिकोण अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद पर केंद्रित रहा था. जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि पार्टी सेवा पखवाड़ा भी मना रही है. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्योति पांडेय ने किया. धन्यवाद ज्ञापन विजय ठाकुर ने दिया. मौके पर भाजपा नेता परशुराम ओझा, नरेंद्र पांडेय, विजयानंद पाठक, अविनाश वर्मा,अजय तिवारी, उदय शुक्ला, दुर्गा जौहरी, शिव कुमार मिश्रा, जय दुबे ,अभिमन्यु तिवारी, धर्मेंद्र उपाध्याय ,अरविंद गुप्ता ,ओमप्रकाश, पप्पू ,धीरेंद्र दुबे, प्रियरंजन कुमार, छोटू सिंहा, श्वेताग गर्ग, शुभम प्रसाद, जितेंद्र तिवारी, प्रेमजीत कुमार, नंदलाल गुप्ता, सरवन गुप्ता, अजय सिंह ,किशन मकड़िया, आशीष भारद्वाज, कुमार गौरव, राजहंस अग्रवाल, ईश्वरी पांडे, संजय कुमार ,सुधीर प्रसाद ,आनंद सिंह, संदीप दास, छोटन सिंह, शैलेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola