पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए 11 ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए 11 ने किया नामांकन

पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए 11 ने किया नामांकन

विज्ञापन

फोटो-मधेपुरा-24 नामांकन लेते उम्मीदवार सिंहेश्वऱ प्रखंड अंतर्गत सिंहेश्वर नगर पंचायत पैक्स चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पहले दिन तीन अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए और 11 अभ्यर्थियों ने प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. अध्यक्ष पद के लिए रविता देवी, चंदन कुमार और अजय कुमार यादव ने नामांकन किया है. प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से प्रदीप राम, मुरारी कुमार यादव, शुभम कुमार, नेहा सोनी व राधा देवी ने नामांकन किया है. जबकि अनुसूचित जाति वर्ग से बेचो राम, दिलीप रजक व नीलो देवी, पिछड़ा वर्ग से मनोज कुमार राणा और अति पिछड़ा वर्ग से योगेंद्र राम एवं मनोज कुमार राम ने नामांकन किया है. बताया गया कि प्रखंड के सिंहेश्वर नगर पंचायत पैक्स में चुनाव को लेकर पांच और छह जून को नामांकन लिया जाएगा. अंतिम दिन शनिवार को नामांकन होगा. नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून तय किया गया है. और इसी दिन प्रतीक चिन्ह आवंटन किया जायेगा. इसके बाद 17 जून को मतदान की प्रक्रिया की जाएगी. इसके बाद 18 जून को मतगणना किया जायेगा.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola