केपी कॉलेज में मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस
Published by :Kumar Ashish
Published at :24 Sep 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

केपी कॉलेज में मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस
विज्ञापन
मुरलीगंज.
केपी कॉलेज, मुरलीगंज में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने की. प्राचार्य ने एनएसएस के महत्व व उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता का विकास करती है. इसके माध्यम से युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना प्रबल होती है. उन्होंने कहा कि आज के समय में एनएसएस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह युवा पीढ़ी को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाती है.एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर आजाद ने योजना की ऐतिहासिक यात्रा को याद किया. उन्होंने बताया कि 1969 में महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष पर विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में एनएसएस की शुरुआत की गयी थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता पैदा करना व उन्हें जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है. डॉ आजाद ने कहा कि एनएसएस केवल सेवा भावना ही नहीं सिखाती, बल्कि यह युवाओं को समाज परिवर्तन का सक्रिय वाहक भी बनाती है.
मौके पर प्रो महेंद्र मंडल, डॉ अली अहमद, दीपक कुमार, डॉ विजय पटेल, डॉ त्रिदेव निराला, डॉ विकास कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ. नित्यानंद पासवान, डॉ राजकुमार, डॉ राघवेंद्र कुमार, डॉ मोनी जोशी व डॉ शंकर रजक, शिक्षकेतर कर्मी देवाशीष कुमार, राजन कुमार, नीरज निराला, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




