बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का सृजन करती है एनएसएस

Updated:
विज्ञापन
बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का सृजन करती है एनएसएस

एनएसएस बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का सृजन करता है

विज्ञापन

एनएसएस स्थापना दिवस पर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन महिषी. क्षेत्र के लहटन चौधरी महाविद्यालय पस्तवार बलुआहा में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्थापना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. महाविद्यालय प्राचार्य परमेश्वर साह की अध्यक्षता व एनएसएस अधिकारी प्रो.शमीमा खातून के संचालन में संचालित संगोष्ठी को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि देश के युवाओं व छात्र-छात्राओं में सामाजिक व सांस्कृतिक चेतना जागृति की मंशा से 24 सितंबर 1969 में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का गठन किया गया था. यह इकाई सर्वथा छात्र कल्याण के कार्य में अग्रसर रहती है व बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का सृजन करती है. संगोष्ठी में प्रो.सुशील कुमार झा, प्रो. शुभेन्दु मिश्रा, प्रो अमिलेश झा, विष्णु प्रसाद झा, अब्दुल कादिर, आदित्यनाथ झा, अमरनाथ झा, मनोज राय, ऋषि मुनि, चंद्र मोहन ठाकुर, रतन पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola