ePaper

अब छात्रों को मिलेगी 9 हजार मासिक छात्रवृत्ति

Updated at : 24 Sep 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
अब छात्रों को मिलेगी 9 हजार मासिक छात्रवृत्ति

अब छात्रों को मिलेगी 9 हजार मासिक छात्रवृत्ति

विज्ञापन

नैट्स 2.0 से युवाओं को मिलेगी एक साल की ट्रेनिंग

दीपक- 9-10

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए बोर्ड ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (बीओपीटी), पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता ने कार्यशाला आयोजित की. यह कार्यशाला नेशनल अप्रेंटिसशिप एंड ट्रेनिंग स्कीम (नैट्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीआरएबीयू के सभागार में हुई. कार्यशाला में बीओपीटी के अधिकारियों ने स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को अप्रेंटिसशिप व ट्रेनिंग के लिए कॉलेजों को अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने को कहा. इस दौरान बीआरएबीयू सहित तीन अन्य विश्वविद्यालयों के 241 कॉलेजों के नोडल पदाधिकारियों को रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. बीओपीटी के ओएसडी आदित्य भारद्वाज ने बताया कि नैट्स के तहत स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए उन्हें हर महीने 9,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. यह योजना उन युवाओं के लिए है जिन्होंने 2020 के बाद स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. इस प्रोत्साहन राशि का आधा हिस्सा (4,500 रुपये) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय देगा, जबकि बाकी आधा हिस्सा प्रशिक्षण देने वाला संस्थान वहन करेगा. यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जायेगी.

ऐसे करें नैट्स 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण

यह एक वर्षीय कार्यक्रम है, लेकिन इसकी अवधि छात्र के पाठ्यक्रम पर निर्भर करेगी. स्नातक, डिप्लोमा या व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले छात्र नैट्स 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस कार्यक्रम के तहत केंद्र, राज्य व निजी संगठन प्रशिक्षण प्रदान करते हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा व उद्योग की जरूरतों के बीच के अंतर को कम करना, स्नातक व डिप्लोमा धारकों को उद्योग-विशिष्ट व्यावहारिक कौशल प्रदान करना, उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षण देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है. कार्यशाला में शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव बैद्यनाथ यादव, बीओपीटी के असिस्टेंट डायरेक्टर के. चंद्रमाैली, शिक्षा विभाग के सलाहकार जितेंद्र नायक समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola