ePaper

दुष्कर्म के आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 24 Sep 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

दुष्कर्म के आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

विज्ञापन

गढ़वा. गढवा अनुसूचित जाति, जनजाति थाना पुलिस ने बुधवार को करूआ खुर्द गांव के टोला रवाना निवासी फरार आरोपी अजय चौहान व परसाहा गांव निवासी मिठू चंद्रवंशी के घर इश्तेहार चिपकाया है. इन दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म व हत्या करने का प्रयास का आरेाप है. गढवा अनुसूचित जाति, जनजाति थाना की ओर से अनुसंधान के क्रम में मिठू व अजय चौहान की संलिप्तता सामने आयी थी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया. लेकिन दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से विगत चार वर्षों से फरार चल रहे हैं. इसको लेकर गढ़वा अनुसूचित जाति-जनजाति थाना प्रभारी विनय राम ने पुलिस बल के साथ दोनों आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola