National Games : तैराकी में राणा प्रताप ने 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में जीता कांस्य

Updated at : 04 Feb 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
National Games : तैराकी में राणा प्रताप ने 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में जीता कांस्य

<P>- झारखंड महिला हॉकी टीम की जीत के साथ हुई शुरुआत</P>- तीरंदाजी रिकर्व स्पर्धा की पुरुष व महिला टीम फाइनल में पहुंची खेल संवाददाता, रांची<P>झारखंड के तैराक राणा प्रताप ने

विज्ञापन

– झारखंड महिला हॉकी टीम की जीत के साथ हुई शुरुआत

– तीरंदाजी रिकर्व स्पर्धा की पुरुष व महिला टीम फाइनल में पहुंची खेल संवाददाता, रांची

झारखंड के तैराक राणा प्रताप ने 38वें नेशनल गेम्स में 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में 1:04.57 का समय के साथ कांस्य पदक जीता. वहीं, लॉन बॉल्स की टीमों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिसकी बदौलत झारखंड की टीम ने पांच पदक पक्के किये. वहीं, महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की. महिला तीरंदाजी के रिकर्व में दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में महाराष्ट्र की गाथा को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में दीपिका का सामना छह फरवरी को बिहार की आशिका कुमारी के साथ होगा.

लॉन बॉल्स :

लॉन बॉल्स महिला फोर में लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, कविता कुमारी और रेशमा कुमारी ने 20-04 से असम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. महिला एकल में सरिता तिर्की ने असम की नयन मोनी सैकिया को 21-19 से हरा कर फाइनल में स्थान पक्का किया. वहीं, बालिका अंडर-25 वर्ग में झारखंड की बसंती ने उत्तराखंड को 21-3 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. पुरुष ट्रिपल में झारखंड के प्रिंस, अभिषेक लकड़ा और आलोक लकड़ा की तिकड़ी ने असम को 19-15 से, जबकि पुरुष डबल्स में झारखंड के दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की जोड़ ने दिल्ली को 16-12 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. इन सभी स्पर्धाओं का फाइनल बुधवार को होगा.

महिला हॉकी :

झारखंड महिला हॉकी टीम ने जीत से आगाज किया. उसने मेजबान उत्तराखंड को 2-0 से हराया. झारखंड के लिए मैच के 32वें मिनट में रोपनी कुमारी और 48वें मिनट में प्तान अलबेला रानी टोप्पो ने गोल किया. साइकिलिंग में आमिर रियाज पांचवें स्थान पर रहे.

मुख्यमंत्री हेमंत व खेल मंत्री सुदिव्य समेत खेल पदाधिकारियों ने दी बधाई :

झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार समेत अन्य ने झारखंड के खिलाड़ियों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola